भारतीय दोपहिया गैरेजों में 90% डायग्नोस्टिक स्कैन इन्हीं 10 कोड्स के इर्द-गिर्द घूमते हैं। यहाँ हर कोड का मल्टीमीटर टेस्ट दिया गया है।
1 P0122 — TPS थ्रॉटल पोजीशन सेंसर
लक्षण: एक्सीलेटर खींचने पर झटके लेना या दबना।
मल्टीमीटर टेस्ट: बिना रेस के 0.45V–0.65V DC और पूरी रेस पर 4.0V–4.3V DC। वोल्टेज बिना किसी झटके के बढ़नी चाहिए।
2 P0130 — O2 ऑक्सीजन सेंसर
लक्षण: माइलेज में भारी गिरावट, काला प्लग।
मल्टीमीटर टेस्ट: हीटर रेसिस्टेंस 6Ω से 16Ω। सिग्नल वोल्टेज गर्म इंजन पर 0.1V से 0.9V के बीच तेजी से बदलनी चाहिए।
3 P0117 — EOT इंजन टेम्परेचर सेंसर
लक्षण: सुबह स्टार्टिंग में दिक्कत, रेस तेज रहना।
मल्टीमीटर टेस्ट: ठंडा इंजन (25°C): 2.5kΩ – 3.2kΩ। गर्म इंजन (80°C): 200Ω – 350Ω।
4 P0107 — MAP मैनिफोल्ड प्रेशर सेंसर
लक्षण: चढ़ाई पर ताकत न बनाना, पिकअप कम।
मल्टीमीटर टेस्ट: चाबी ON इंजन OFF पर 3.8V–4.2V; स्टार्ट इंजन पर 1.1V–1.6V DC।
5 P0335 — CKP क्रैंकशाफ्ट पिकअप कॉइल
लक्षण: सेल्फ घूमने पर भी करंट न आना।
मल्टीमीटर टेस्ट: रेसिस्टेंस 180Ω से 260Ω। सेल्फ घुमाने पर 1.0V से 3.5V AC पल्स बननी चाहिए।
6 P0201 — फ्यूल इंजेक्टर सर्किट
लक्षण: इंजन में पेट्रोल स्प्रे न होना।
मल्टीमीटर टेस्ट: इंजेक्टर कॉइल रेसिस्टेंस 11.5Ω से 14.5Ω होनी चाहिए।
7 P0351 — इग्निशन कॉइल सर्किट
लक्षण: चलते-चलते गाड़ी बंद हो जाना, मिसिंग।
मल्टीमीटर टेस्ट: प्राइमरी वाइंडिंग: 0.8Ω–1.8Ω, सेकेंडरी वाइंडिंग: 8.5kΩ–15kΩ।
8 P0505 — IACV आइडल एयर वाल्व
लक्षण: लाल बत्ती पर गाड़ी बंद हो जाना या बिना रेस दिए बंद होना।
मल्टीमीटर टेस्ट: 4-पिन स्टेपर कॉइल: 30Ω से 45Ω रेसिस्टेंस।
9 P1505 — बैंक एंगल / साइड स्टैंड सेंसर
लक्षण: सेल्फ घूमने पर भी पेट्रोल व करंट बंद।
मल्टीमीटर टेस्ट: सीधी बाइक में 0.6V से 1.2V आउटपुट होना चाहिए।